श्रीगंगानगर: भारतीय शिक्षा एवं स्वास्थ्य विकास समिति श्रीगंगानगर के तत्वावधान में गुरुनानक बस्ती व रविदास नगर के 51 जरूरतमंद बच्चों को शर्ट व निक्कर सूट वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि जागीरचंद फरमा, विजय कुमार उपवेजा, रामदास बंसल थे। समिति की अध्यक्षता राम सिंह सोढ़ा ने की। विशिष्ट अतिथि मनीराम सेतिया, साहित्यकार मदन अरोड़ा, इंदुभूषण चावला, सुनील चावला, रेनू बाला, चंद्रकांता थे।

Tags: