श्रीगंगानगर: डिजिटल बैंकिंग पर ऑल इंडिया इंटर बैंक सेमिनार और नराकास प्रेसिडेंट कॉन्फ्रेंस का आयोजन पीएनबी प्रधान कार्यालय, गुड़गांव में किया गया। कार्यक्रम में एमडी एवं सीईओ अतुल कुमार गोयल, सचिव राजभाषा एवं आईएएस गृह मंत्रालय, भारत सरकार अंशुली आर्य, पीएनबी के कार्यकारी निदेशक बिनोद कुमार एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकारी अतिथि उपस्थित थे।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजभाषा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एमडी एवं सीईओ अतुल कुमार गोयल और मुख्य अतिथि सचिव राजभाषा, आईएएस, गृह मंत्रालय, भारत सरकार अंशुली आर्य ने श्रीगंगानगर मंडल प्रमुख सुधीर कुमार और वरिष्ठ प्रबंधक, राजभाषा प्रवीण कुमार को शील्ड प्रदान की। मंडल श्रीगंगानगर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बैंक द्वारा आयोजित अखिल भारतीय अंतर बैंक निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं एवं सर्वश्रेष्ठ नराकास अध्यक्ष को पुरस्कृत किया गया। साथ ही बैंक के आंतरिक 28 नरकासो की कार्य प्रणाली की भी समीक्षा की गयी.

Tags: