Sri Ganganagar: विधायक बिहाणी 1 अप्रेल को करेंगे विभिन्न लोकार्पण व शिलान्यास
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । गंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी 1 अप्रेल 2025 को गंगानगर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में 80 लाख रूपये की राशि से विभिन्न निर्माण व विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विधायक श्री बिहाणी पंचायत घर नेतेवाला में प्रातः 11 बजे 15 लाख रूपये की लागत से हड्डा रोडी की चारदीवरी मय गेट पिल्लर निर्माण, 5 लाख रूपये की लागत से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 1 जी छोटी ढाकावाली में रसोई व प्रार्थना स्थल पर शैड निर्माण कार्य, 10 लाख रूपये की लागत से इंटरलॅाकिंग कार्य, 10 लाख रूपये की लागत से मुख्य बस स्टेण्ड पर स्मृति द्वार से जीजी माइनर पुलिया तक इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसी तरह पंचायत घर 4 एलएल में दोपहर 12.30 बजे 10 लाख रूपये की लागत से इंटरलॉकिंग सडक निर्माण बलवीर सिंह के घर से राउमावि 4 एलएल की ओर, 10 लाख रूपये की लागत से डामर सडक से गुरूद्वारा साहिब की तरफ इंटरलॉकिंग सडक निर्माण 2 एलएल, 2 लाख रूपये की लागत से वालीबॉल खेल का मैदान 4 एलएल शमशान भूमि के पास, 3 लाख रूपये की लागत से विद्यालय में आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने के कार्य का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
इसी क्रम में पंचायत घर 5 एलएल में दोपहर 2 बजे 5 लाख रूपये की लागत से इंटरलॉकिंग चौक निर्माण सुखदेव सिंह पन्नू के घर के पास गुवार्ड में चक 8 एलएल, 10 लाख रूपये की लागत से इंटरलॉकिंग सडक निर्माण गुरूद्वारे से लेकर पुल तक 9 एलएल और उपस्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन (5एलएल) चक 8 एलएल में करेंगे।