Sri Ganganagar: CSR निधियों का उपयोग हो पारदर्शिता और उत्तरदायित्व के साथ

Update: 2025-06-04 12:20 GMT
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में जिला स्तर पर कार्यरत सीएसआर इकाइयों के साथ जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक बुधवार को हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि जनहित में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ सीएसआर निधियों का उपयोग किया जाए।
बैठक में जिला कलक्टर द्वारा सभी सीएसआर इकाइयों को उनके द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में आवंटित सीएसआर फंड के सदुपयोग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कौशल विकास एवं आधारभूत संरचना विकास जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में प्रस्तावित कार्यों का अवलोकन करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि निधियों का उपयोग जनहित में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ किया जाए।
बैठक में जिला कलक्टर द्वारा वन्दे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान और मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.2 के अंतर्गत 5 जून से 20 जून 2025 तक संचालित अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सीएसआर निधियों के माध्यम से जल संरक्षण संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में सीएसआर औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गिरधर, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक श्री हरीश मित्तल, श्री गिरजेश कान्त शर्मा, श्रीमती सुमित्रा बिश्नोई, श्री राकेश दुलार, श्रीमती शर्मिला सहित अन्य मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News