Sri Ganganagar: विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के लिए 9 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे

Update: 2025-03-03 11:34 GMT
Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा प्रतिभागी माय भारत पोर्टल पर 9 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
जिला युवा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद 1 मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा, जिसका विषय ‘‘आपकी दृष्टि में विकसित भारत का क्या अर्थ है?‘‘ इस विषय पर आने वाले वीडियो में से 150 उत्कृष्ट विडिओ का चयन किया जाएगा। इसके बाद 150 प्रतिभागियों को नोडल जिला महाविद्यालय में ‘‘एक राष्ट्र एक चुनाव‘‘ विषय पर विचार रखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतिभागियों में से श्रेष्ट 10 प्रतिभागियों का चयन निर्णायक मंडल द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के किया जाएगा।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन विधानसभा जयपुर में किया जाएगा और राज्य स्तरीय कार्यक्रम में से तीन प्रतिभागियों का राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयनित प्रतिभागियों को देश की संसद दिल्ली में अपने विषय को प्रस्तुत करने के लिए भेजा जाएगा। विकसित भारत राष्ट्रीय युवा संसद 2025 के आयोजन के लिए राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, बीकानेर को नामित किया गया है, जिसके अधीन बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के समस्त सरकारी और निजी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं व गैर छात्र युवा प्रतिभागिता करेंगे।
Tags:    

Similar News