Sirohi सिरोही । जिला कलेक्टर अल्पा चैधरी ने बुधवार को आबूपर्वत स्थित विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया। उन्होंने आबू विकास समिति के एजेंडों में प्रस्तावित कार्याें यथा हनीमून प्वाइंट पर जिप लाइन कार्य तथा ओरिया मार्ग पर स्थित मिनी नक्की लेक के विकास कार्य संबंधित अवलोकन किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आबूपर्वत की प्राकृतिक सुन्दरता की प्रशंसा करते हुए विभिन्न स्थानों पर पर्यटन की असीम संभावनाओं, पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा इसके सौन्दर्य को बरकरार रखने के संबंध में आवश्यक चर्चा भी की।
इस दौरान उपखंड अधिकारी गौरव रविन्द्र सालुंखे, तहसीलदार हुकमीचंद, भू-अभिलेख निरीक्षक सुखराज सिंह चारण सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Tags: