Sikar: शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर हुई बैठक दस दिवसीय मेले का होगा आयोजन

Update: 2025-09-13 07:33 GMT
 Sikar सीकर  सीकर जिले के दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जीणमाताजी ग्राम में जीणमाता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेला 22 सितंबर से शुरू होगा। दांतारामगढ़ एसडीएम मोनिका सामोर की अध्यक्षता में दस दिवसीय मेले की तैयारियों को लेकर ग्राम पंचायत के गेस्ट हाउस में बैठक हुई। बैठक में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इस पर भी चर्चा की गई। मेले में पशु बलि,शराब पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। जिला कलेक्टर मुकुल
शर्मा ने मेला मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। दांतारामगढ़ एसडीएम मोनिका सामोर ने कहा कि श्रद्धालुओं के सुविधार्थ तय की गई जिम्मेदारियों को विभाग गंभीरता से लेंवे। मेले के दौरान डीजे व पॉलीथीन, शराब व पशुबली पर स्थाई रूप से जारी प्रतिबंधों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए। पुलिस उपाधीक्षक कैलाश कंवर ने बताया कि पूरे मेले में पुलिस कर्मियों का जाप्ता तैनात किया जाएगा। जीणमाता थानाधिकारी दिलीप सिंह ने मेले के दौरान सुरक्षा बिन्दुओं की जानकारी दी। चिकित्सा विभाग मेले में चार स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगायें जायेंगे जिनमें सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध रहेगी। सरपंच सुभाष शेषमा ने बताया कि वाहन पार्किंग, सफाई, रोशनी, पेयजल आदि पंचायत से संबंधित व्यवस्थाए तय समय पर पूरी हो जाएंगी। पानी के लिए ग्राम पंचायत व पेयजल विभाग टैंकरों की व्यवस्था करेंगे । इस दौरान कमलेश सैनी गिरदावर, ग्राम सेवक सुभाष गोरा, मनोज पुजारी, राधेश्याम पुजारी, कमल पुजारी सहित विभिन्न विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे
Tags:    

Similar News