Sanjay Colony माहेश्वरी महिला मंडल ने दिया हरियाली तीज पर दिया सामूहिक उद्यापन

Update: 2024-08-08 10:56 GMT
Bhilwaraभीलवाडा।  हरियाली तीज पर संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। तथा सामूहिक उद्यापन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक पूजा अर्चना कर भजनों पर नृत्य किया। इसके पश्चात सामुहिक तीज का उद्यापन किया गया। सभी सखियो महिलाओं को तिलक लगाकर सुहाग सामग्री वितरित की गई। सचिव अनुपमा मंत्री ने बताया कि हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के लिए बहुत ही विशेष पर्व माना गया है। सुहागन महिलाएं हरे परिधानों में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची। जहां सबने शिव-पार्वती की पूजा अर्चना की। तीज त्यौहार पर श्रृंगार पर आधारित मनोरंजन गेम्स और हाऊजी खेली गयी। इसके बाद एक दूसरे को तीज की बधाई दी। 50 महिलाओं का उद्यापन दिया गया। 300 महिलाओं ने स्नेहभोज में भाग लिया। आयोजन में सभी महिलाओं द्वारा सावन तीज पर आधारित गीतों पर सामूहिक नृत्य किया गया। अध्यक्ष रेनू कोगटा ने बताया कि त्योहार हमको सामाजिक और संस्कारिक रूप से जोड़ने का काम करते हैं। हमारी सांस्कृतिक और संस्कारिक एकता ही भारत की अखंडता का मूल आधार है। व्रत-त्यौहारों के दिन हम देवताओं का स्मरण करते हैं, व्रत, दान तथा कथा श्रवण करते हैं, जिससे व्यक्तिगत उन्नति के साथ सामाजिक समरसता का संदेश भी समाज में पहुंचता है। इस अवसर पर मधु लढ़ा, इंदिरा भदादा, संगीता मुंदड़ा, कृष्णा भदादा, किरण काबरा, पुष्पा मुंदड़ा, मीता अटल, सरोज समदानी, मंजू दरक, आशा राठी, मधु मुंदड़ा, डिंपल गटयानी, गरिमा मालीवाल, दर्शना गंदोरिया, आशा गटयाणी, दिलकुश मंत्री, नेहा डाड, पूजा काबरा, कांता भदादा, अनीता तोषनीवाल, अदिति माहेश्वरी सहित मंडल की सभी सदस्याए उपस्थित थी।
Tags:    

Similar News

-->