Resident डॉक्टरों ने 11 दिवसीय हड़ताल को किया समाप्त

Update: 2024-08-23 07:16 GMT

demo फोटो


कोलकाता Kolkata: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के खिलाफ देश भर में जारी आंदोलन के समर्थन में हड़ताल कर रहे राजस्थान केरेजिडेंट डॉक्टरों ने 11 दिन से चल रही अपनी हड़ताल को समाप्त करने का फैसला किया है।
Jaipur एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (JARD) के अध्यक्ष डॉ. मनोहर सियोल ने कहा कि बृहस्पतिवार रात एक बैठक में उच्चतम न्यायालय के एवं राज्य सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला किया गया है।
इससे पहले, उच्चतम न्यायालय ने दिन में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से काम पर लौटने को कहा और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके वापस काम पर लौटने के बाद उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल कार्रवाई नहीं की जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->