रीजन चेयरमैन लायन राकेश पगारिया को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा

Update: 2025-06-30 16:13 GMT
Bhilwara, भीलवाडा। लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई 2 के चतुर्थ प्रांतीय कैबिनेट मीटिंग किशनगढ़ में आयोजित की गई, जिसमें पूर्व अंतरराष्ट्रीय निर्देशक डॉ वीके लडीया, प्रांतपाल श्याम सुंदर मंत्री नवनिर्वाचित प्रांतपाल रामकिशोर गर्ग, पीएमसीसी अरविंद शर्मा, पीडीजी दिलीप तोषनीवाल, एफवीडीजी निशांत जैन सहित प्रांत के कई पूर्व प्रांत पाल के नेतृत्व में प्रांत से आए सभी लायन सदस्यों ने भाग लिया। क्लब सचिव लायन आनंदीलाल चौधरी ने बताया है कि अवार्ड सेरेमनी के दौरान भीलवाड़ा के रीजन चेयरमैन लायन राकेश पगारिया को सभी 14 क्लबों में सराहनीय सेवा कार्य करने के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया। इस सम्मान के लिए उपस्थित लायन सदस्यों ने लायन पगारिया को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। क्लब अध्यक्ष लायन आरपी बल्दवा ने बताया है कि लायन राकेश पगारिया नेत्रदान के अंदर भीलवाड़ा में एक विशिष्ट पहचान रखते हैं एवं पीड़ित मानवता की सेवा में सदैव अग्रणी रहते हैं।
Tags:    

Similar News