Rajasthan Weather : राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार से पांच दिनों में प्रदेश में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। बाड़मेर बना गर्मी का केंद्र सोमवार को पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। यहां न्यूनतम तापमान भी 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
हवा में नमी की मात्रा औसतन 16 से 78 फीसदी के बीच दर्ज की गई, जिससे गर्मी और भी ज्यादा तीखी महसूस हो रही है। प्रदेशभर में तापमान बढ़ा राजस्थान के कई जिलों में रविवार को भी भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 से 18 अप्रैल के बीच राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 45-46 डिग्री तक जा सकता है। विशेषकर पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों और पूर्वी राजस्थान के शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर संभाग क्षेत्रों में लू चलने की प्रबल संभावना है। इन इलाकों में कहीं-कहीं तापमान 42-44 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिसके चलते लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।