Rajasthan: अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे पलटा, पांच लोगों की मौत

Update: 2025-05-07 02:16 GMT
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के राजसमंद जिले में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। भीम थाना क्षेत्र के थानेटा काबरा के बारिया में एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 अन्य घायल हो गए। मृतकों में चार बच्चे और एक युवक शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब पिकअप में सवार करीब 30 लोग पाली जिले से दर्रा गांव में मायरा समारोह से लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार पिकअप में सवार लोग पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के बोरी माडा, सारण से दर्रा गांव में सोहन सिंह रावत के घर मायरा समारोह में शामिल होने गए थे।
लौटते समय पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार लोग उछलकर जमीन पर गिरे, जिससे चार बच्चों और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नैन सिंह (40), धरम (12), युवराज (13), मोड़ा (14) और हरदेव (14) के रूप में हुई है। हादसे में घायल 25 लोगों को तत्काल भीम उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को ब्यावर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य का भीम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Tags:    

Similar News