Rajasthan: केलों से भरा ट्रक पलटा, स्थानीय लोग केले लूटकर भागे

Update: 2025-08-31 01:39 GMT
Rajasthan: राजस्थान के टोंक जिले से शनिवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां सुबह के वक्त राजमार्ग पर केलों से भरा एक ट्रक पलट गया, जिसके कुछ ही देर बाद मौके पर लूट मच गई और स्थानीय लोग केले लेकर चंपत हो गए। इस मामले में पुलिस का बयान भी सामने आया है।पुलिस के मुताबिक, नगरफोर्ट थाना क्षेत्र के समरावता गांव के पास मध्य प्रदेश से जयपुर जा रहा ट्रक पलट गया।
इस ट्रक में केले भरे हुए थे। इसी दौरान ट्रक चालक समीर राहगीरों की मदद से बाहर निकलने में कामयाब हो गया।हालांकि केलों को मौके पर देखकर स्थानीय लोग अपने वाहनों से आए और केले लूटकर ले गए। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News