राजस्थान: तीन आरोपियों ने किया महिला का अपहरण, दुष्कर्म, पुलिस जांच जारी

राजस्थान के चुरू जिले में एक 19 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

Update: 2022-07-15 10:12 GMT

राजस्थान के चुरू जिले में एक 19 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार 15 जुलाई को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर की है और शाम को प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्राथमिकी के अनुसार महिला का अपहरण एक परिचित नरेश जाट और दो अन्य लोगों ने किया था। वे कथित तौर पर उसे एक कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार हैं और पीड़िता की मेडिकल जांच की जा रही है।


Tags:    

Similar News