Rajasthan : दिल्ली एयरपोर्ट पर 18 वर्षीय युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Update: 2025-06-29 16:01 GMT
Rajasthan राजस्थानराजस्थान के चूरू जिले की तारानगर निवासी एक 18 वर्षीय हिंदू युवती को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उस वक्त दस्तयाब किया गया जब वह ओमान जाने वाली फ्लाइट में सवार होने वाली थी।
पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए युवती को विदेश भेजे जाने से बचा लिया। इस पूरे मामले का खुलासा चूरू एसपी जय यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान किया। पुलिस के अनुसार, युवती को तारानगर निवासी मोहम्मद इस्लाम, जो वर्तमान में ओमान के मस्कट में रह रहा है, ने सोशल मीडिया के जरिए प्रेमजाल में फंसाया था। युवक ने उसका ब्रेनवॉश कर तीन महीने पहले उसका पासपोर्ट बनवाया और फिर उसे कैब के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचाया।
योजना थी कि युवती को फ्लाइट के जरिए ओमान ले जाकर वहां बेच दिया जाए, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उसे बचा लिया। मामले की शुरुआत तब हुई जब युवती के भाई शुभम पुत्र विजय ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी बहन ऋषिका बिना बताए घर से चली गई है और साथ में एक लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस और दूतावास से संपर्क कर युवती का लोकेशन ट्रेस किया और उसे एयरपोर्ट से बरामद कर लिया।
Tags:    

Similar News