Rajasthan राजस्थान: सास-बहू का रिश्ता अक्सर माँ-बेटी जैसा होता है, जो प्यार और सम्मान पर आधारित होता है। आपने कई बार सास-बहू के बीच बनती नहीं देखी होगी, ऐसी खबरें सुनी होंगी। लेकिन, राजस्थान के अजमेर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है। यहाँ एक बहू की बीमारी से मौत हो गई। बहू की मौत का सदमा सास बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसकी मौत के कुछ घंटों बाद ही उसकी सास का भी निधन हो गया।
इसके बाद, सास और बहू दोनों की शवयात्रा एक ही घर से एक ही समय पर निकली। उनका एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिसने भी यह दृश्य देखा, उसकी आँखों में आँसू आ गए। यह घटना सरवाड़ कस्बे की है। नाथ मोहल्ले में सुनील भटनागर का परिवार रहता है। बुधवार को उनकी पत्नी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। सुनील की माँ को इतना सदमा लगा कि बहू की मौत के कुछ घंटों बाद ही उनका भी निधन हो गया।