Rajasthan :दूध की कीमतों में बढ़ोतरी

Update: 2025-03-23 03:39 GMT
Rajasthan : अजमेर सरस डेयरी ने 1 अप्रैल से किसानों और पशुपालकों से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। डेयरी चेयरमैन रामचंद्र चौधरी ने बताया कि दूध खरीद दर में 3 रुपए प्रति लीटर यानी 50 पैसे प्रति फैट की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री दूध संबल योजना के तहत किसानों और पशुपालकों को 5 रुपए प्रति लीटर की सहायता पहले से ही दी जा रही है। 1 अप्रैल से लागू नई दरों के अनुसार किसानों को 56 रुपए प्रति लीटर खरीद मूल्य मिलेगा। पशुपालकों को 9 रुपए प्रति फैट की दर से भुगतान किया जाएगा, जिसमें से 25 पैसे प्रति फैट संघ में जमा होंगे।
डेयरी से जुड़े किसानों और पशुपालकों को आर्थिक मदद भी मिलेगी। किसानों और पशुपालकों को हर महीने 4.50 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा डेयरी से जुड़े किसान पशुओं की खरीद के लिए बैंक से लोन भी ले सकेंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।
Tags:    

Similar News