Rajasthan : कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने की कोशिश में दमकल विभाग
Rajasthan राजस्थान: अजमेर के पालरा औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार रात एक पेपर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग के भीषण होने से आसपास की इकाइयों को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक जिस फैक्ट्री में आग लगी है वह आदर्श नगर के पालरा इलाके में स्थित है। फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग इतनी भीषण है कि उसे बुझाने में दमकल कर्मियों के पसीने छूट रहे हैं। हालांकि दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दमकल अधिकारी दमकल अधिकारी गौरव तंवर ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया है।