Rajasthan राजस्थान: भीलवाड़ा के पालड़ी गांव के पास स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग फैल गई। आग से हुए नुकसान और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। दमकल की तीन गाड़ियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सीओ सदर श्याम सुंदर बिश्नोई ने बताया कि पालड़ी गांव के पास अरविंद अजमेरा की गत्ता फैक्ट्री में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। हवा के कारण आग की लपटें दूर-दूर तक फैल गईं, जिससे आग पर काबू पाने में दिक्कतें आईं। पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा। आग से हुए नुकसान का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।