Rajasthan: देर रात मालगाड़ी पटरी से उतरी

Update: 2025-07-12 03:02 GMT
Rajasthan :राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट इलाके से एक बड़े रेल हादसे की खबर आई है। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे मंडावरी रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। घटना के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया और अधिकारियों की टीम रात भर घटनास्थल की जांच करती रही।
मिली जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी मुंबई की ओर जा रही थी। यह मालगाड़ी मंडावरी इलाके से गुजर रही थी, तभी इंजन के ठीक पीछे लगा दूसरा डिब्बा पटरी से उतर गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से पूरी रेलवे लाइन को तुरंत बंद कर दिया गया।
Tags:    

Similar News