राजस्थान के अलवर जिले में ढिगावड़ा स्टेशन के पास एक युवा जोड़े ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
अलवर जीआरपी थाने के मोहन सिंह ने बताया कि मृतक दंपति की पहचान जमनदीप (21) और 18 वर्षीय कोमल के रूप में हुई है.
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आत्महत्या का संबंध प्रेम प्रसंग से है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।
Tags: