राजस्थान : एक दलित बच्चे के साथ हुई बेरहमी, सरिया से दागने का भी आरोप

Update: 2022-06-12 12:27 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान में एक दलित बच्चे के साथ बेरहमी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्चे को लटका कर पीटा गया था। मासूम को पहले किडनैप किया गया था। बच्चे के साथ क्रूरता की हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया गया था। मामला बाड़मेर जिले का है। जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने मीडिया को जानकारी दी है कि इस संबंध में केस दर्ज करवाया गया है।पीड़ित बच्चे के चाचा के मुताबिक, 9 जून की शाम वो अपने घर पर बैठा था। इसी दौरान नेमीचंद सोनी नाम के एक शख्स ने मासूम का अपहरण कर लिया। आरोप है कि सोनी बच्चे को घर ले गया और फिर उसे पंखे से लटका कर बुरी तरह पीटा गया। नेमीचंद, उसकी पत्नी और बहन दुर्गा पर बच्चे से बेरहमी करने का आरोप है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाबालिग बच्चे नेमीचंद सोनी के यहां झाड़ू-पोछे का काम करता है। किसी वजह से वो 2 दिन तक काम करने नहीं गया था। इसके बाद नेमीचंद सोनी बच्चे को किडनैप कर अपने घर ले गया और उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद आरोपी बच्चे को उसके घर के पास छोड़ गये थे। फिलहाल मासूम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि गर्म सरिये से बच्चे को दागा भी गया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोर्स-livehindustan

Tags:    

Similar News

-->