Rajasthan: 3 साल की मासूम के मुंह में फटी ‘टॉफी’,उड़ गया जबड़ा

Update: 2026-02-04 02:13 GMT
Rajasthan: अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. अलवर मार्ग स्थित चौकी बास गांव में मंगलवार को दुकान पर टॉफी लेने गई एक तीन साल की मासूम ने जैसे ही टॉफी अपने मुंह में रखी, वैसे ही मुंह में ब्लास्ट हो गया. विस्फोट इतना तेज था कि बच्ची का जबड़ा और गाल बुरी तरह फट गया. बताया जा रहा है कि दुकानदार ने टॉफी की जगह बच्ची को टॉफी जैसा दिखने वाला विस्फोटक पकड़ा दिया था|
जानकारी के अनुसार, अक्शु (3) अपनी बड़ी बहन अहाना (6) के साथ गांव की ही एक किराना दुकान पर टॉफी लेने गई थी. दुकानदार सुदील उर्फ काला ने टॉफी की जगह बारूद से भरी पटाखेनुमा टॉफी बच्ची को दे दी. जैसे ही अक्शु ने उसे मुंह में डालकर चबाया, उसमें जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे उसका जबड़ा फट गया. बच्ची खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी. परिजन उसे तत्काल अलवर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कि|डॉक्टरों के अनुसार, ऑपरेशन सफल रहा. फिलहाल बच्ची खतरे से बाहर है. इस मामले में बच्ची की चाची निकिता पत्नी प्रवीण की शिकायत पर रामगढ़ थाने में केस दर्ज किया गया. थानाधिकारी डॉ. विजेन्द्र सिंह ने बताया कि दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL जांच और विशेषज्ञों की राय ली जा रही है|
जानकारी के अनुसार, बच्ची अनजाने में चॉकलेट के रैपर में लिपटे पटाखे को खाने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिससे उसके चेहरे, मुंह और जबड़े के हिस्से में गहरी चोटें आईं. घटना के तुरंत बाद परिजन बच्ची को सानिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. साद द्वारा बिना देरी के तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया. बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत ICU में भर्ती किया गया. बाद में डॉक्टरों ने बच्ची के जबड़े का ऑपरेशन किया, जिससे उसकी जान बच पाई|
Tags:    

Similar News