Rajasthan: चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, 9 महीने के बच्चे की जलने से मौत

Update: 2025-04-27 00:45 GMT
Rajasthanराजस्थान: राजस्थान के सिरोही जिले के झाकर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां खेत पर बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई. इस हादसे में झोपड़ी में मौजूद 9 महीने की बच्ची की जलने से मौत हो गई. आग लगने के वक्त बच्ची की मां कपड़े धोने के लिए खेत पर गई हुई थी. आग लगने का कारण चूल्हे से निकली चिंगारी माना जा रहा है. गर्मी की शुरुआत होते ही राजस्थान में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं और इससे जुड़ी कई खबरें सामने आ रही हैं. इस बार दिल दहला देने वाली घटना सिरोही जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित झाकर गांव से आई है|
यहां खेत पर बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिसमें 9 महीने की मासूम बच्ची की जलने से मौत हो गई. यह घटना शनिवार दोपहर की है. पिंडवाड़ा थाना प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि झांकर गांव के मुकावास इलाके में एक खेत पर झोपड़ी बनी हुई थी. वहां शनिवार को अचानक आग लग गई. उस समय झोपड़ी में दो बच्चे थे, जिनमें से एक 9 माह का मासूम बच्चा था। आग लगने के समय मां कपड़े धोने के लिए खेत पर गई हुई थी। आग लगने की जानकारी जैसे ही मां को लगी तो वह दौड़कर घर आई और एक बच्चे को बाहर निकाला। लेकिन, 9 माह का बच्चा आग की लपटों में फंस गया और उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग लगने का कारण चूल्हे से निकली चिंगारी हो सकती है, जिससे कच्ची झोपड़ी में आग लग गई और उसने बड़ा रूप ले लिया।
पिंडवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाया, जिसने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। हादसे में झोपड़ी में मौजूद 9 माह के मासूम चिंगा पुत्र मोतीलाल की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के समय मृतक के पिता मोतीलाल मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे, जबकि मां खेत में कपड़े धो रही थी। देखते ही देखते आग ने झोपड़ी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में घर का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। यह घटना सिरोही जिले में आग से होने वाली मौतों का एक और दुखद उदाहरण बनकर सामने आई है।
Tags:    

Similar News