Rajasthan :चलती BMW कार में लगी भयंकर आग

Update: 2025-10-25 06:13 GMT
Rajasthan राजस्थान: शनिवार सुबह-सुबह राजस्थान के सीकर-नवलगढ़ बॉर्डर पर एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने सबको दहला दिया। हाईवे पर तेज़ रफ़्तार से दौड़ रही लाखों रुपये की एक BMW लग्ज़री कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। हादसे के वक़्त कार में तीन मासूम बच्चों समेत छह लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए।कार चला रहे विजय ने बताया, "कार चलाते वक़्त मुझे नीचे से चिंगारी जैसी कोई चीज़ निकलती हुई महसूस हुई। ख़तरा भांपकर मैंने तुरंत कार को किनारे लगाया और जाँच की। मैंने देखा कि कार में आग लग गई है। मैंने तुरंत अपनी पत्नी, साले और तीन बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित दूरी पर बिठाया। फिर मैंने मिट्टी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन इंजन से धुआँ उठने के कारण आग केबिन तक फैल गई और कार जलने लगी।"
विजय ने आगे बताया कि वह हरियाणा के डबवाली का रहने वाला है और यह BMW 3 GT कार उसके दोस्त की थी। वे अपने परिवार के साथ जयपुर जा रहे थे। कार ज़्यादा पुरानी नहीं थी और उसका रखरखाव भी अच्छा था। हादसे के वक्त कार की स्पीड ज्यादा नहीं थी, वह तय स्पीड में ही चल रही थी। इसके बावजूद अचानक आग लग गई और देखते ही देखते लाखों की लग्जरी कार जलकर राख हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा। नवलगढ़ और दादिया पुलिस की टीम के साथ दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी।
Tags:    

Similar News