Rajasthan राजस्थान: राजस्थान के करौली जिले के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक वैन और एक अन्य वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार महिलाओं की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा करौली-हिंडौन मार्ग पर गुड़ला गांव के पास हुआ। करौली सदर थाने के एएसआई सुमेर सिंह ने बताया कि करौली-हिंडौन मार्ग पर गुड़ला गांव में रमजा के बाग के पास वैन सामने से आ रहे ऑक्सीजन सिलेंडर ले जा रहे एक वाहन से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि हादसे में गुड्डी (30), कमला (45), मछला (45) और शकुंतला (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।