राजस्थान : 4 दिन में 2 मांओं ने 5 बच्चों की ले ली जान

Update: 2022-06-21 10:21 GMT

जनता से रिश्ता : कहा जाता है कि दुनिया में मां की ममता से बड़ा कुछ भी नहीं। लेकिन राजस्थान में 4 दिन में 2 मांओं ने अपने ही 5 बच्चों की जान ले ली। हैरान कर देने वाली दोनों वारदातें जोधपुर जिले की हैं। ताजा घटनाक्रम लोहावट थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां एक घर में 24 साल की महिला बेबू कंवर अपने ससुराल वालों और 2 बच्चों के साथ रहती थी।

रविवार को बेबू कंवर ने अपने 2 साल के बेटे देवेंद्र सिंह और सात महीने के बेटे तेजपाल सिंह को साथ लेकर घर के बाहर बने टांके में छलांग लगा दी। घटना के वक्त घर पर और कोई दूसरा मौजूद नहीं था। महिला की सास ने घर आने के बाद इनकी तलाश शुरू की। लेकिन इनके नहीं मिलने पर उन्होंने टांके में झांक कर देखा तो इनकी लाश नजर आई।इसके बाद बुजुर्ग महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को वहां बुला लिया। इलाके के लोगों ने तीनों के शवों को टांके से बाहर निकाला। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक महिला के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोर्स-hindustan

Tags:    

Similar News

-->