तेज हवा और बादलों की गर्जना के साथ बारिश ने किसानों के खेतों में कटी पड़ी फसलें खराब

Update: 2023-03-20 12:24 GMT
चित्तौरगढ़। बेगुन क्षेत्र में रविवार तड़के साढ़े तीन बजे से बेमौसम बारिश हुई। तेज हवा और बादलों की गर्जना के साथ हुई बारिश ने किसानों के खेतों में कटी फसल को चौपट कर दिया। खेतों में पानी भर गया। घने बादलों के कारण दिन में भी अंधेरा छा गया।रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। हवा चली और बादल गरजने लगे। करीब 1 घंटे तक हुई बारिश से पुराना बस स्टैंड की सड़कों पर पानी भर गया। मौसम ठंडा होते ही लोग फिर से ऊनी कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। रबी की फसल पकने के बाद किसान कटाई में लगे हैं। अचानक हुई बारिश से खेतों में कटी फसल बारिश के पानी में डूब गई। कई जगहों पर बारिश का पानी खेतों में भर गया। भारी बारिश से चेची, गोविंदपुरा, जयनगर, गुंटा, मड़ावाड़ा, बमनहेड़ा आदि गांवों में किसानों को नुकसान हुआ है। बारिश से सबसे ज्यादा इसबगोल की फसल को नुकसान हुआ है। किसान ओमप्रकाश धाकड़, शांति लाल धाकड़, रामेश्वर धाकड़ ने बताया कि इसबगोल की पकी फसल बारिश से पूरी तरह बर्बाद हो गई। गेहूं, चना, लहसुन आदि की फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष भूरा लाल धाकड़ ने फसल खराब होने पर प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
Tags:    

Similar News