सफाई कर रही महिला पर अजगर ने किया हमला, जान बचाकर भागी

Update: 2023-08-11 09:48 GMT
कोटा। कोटा के गांधी उद्यान में गुरुवार को 10 फीट लंबा अजगर नजर आया। अजगर ने उद्यान में काम कर रही महिला पर हमले की कोशिश की। गनीमत रही कि महिला बाल-बाल बच गई। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि गांधी उद्यान में गुरुवार को लेबर काम कर रही थी। इस दौरान पेड़ पौधों के पास खरपतवार के नीचे एक दस फीट लंबा अजगर था। वहां एक महिला काम कर रही थी, जैसे ही उसने खरपतवार साफ की अजगर नजर आया। अजगर ने महिला के हाथ पर झपट्टा मारने की कोशिश की लेकिन महिला वहां से दूर भाग गई।
उसने शोर मचाया और दूसरे लोगों को जानकारी दी। जिसके बाद स्नैक कैचर को जानकारी दी गई। सूचना पर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने अजगर को करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया। अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया है। गोविंद शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में शहर में जगह जगह सांप और जलीय जीव जंतु निकलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ज्यादातर मामले सांप निकलने के सामने आ रहे हैं। हाल में ही रानपुर इलाके में एक गोदाम में कोबरा सांप नजर आया था जो कि पक्षियों के जाल में फंस गया था। इस तरह से लगातार सांप निकलने के मामले सामने आ रहे है जिन्हें रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जा रहा है। भोजन की तलाश में यह जीव घरों तक पहुंच जाते है।
Tags:    

Similar News