राजस्थान पुलिस के एएसआई ने की आत्महत्या, जहर खाकर दी अपनी जान
राजस्थान पुलिस के एक एएसआई ने आत्महत्या कर ली। सोमवार को उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
राजस्थान पुलिस के एक एएसआई ने आत्महत्या कर ली। सोमवार को उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। उसके ऊपर दो-तीन पहले दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। बदनामी के डर से उसने सुसाइड कर लिया। मृतक के शव का पीएम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पीएम के लिए परिजनों ने सहमति नहीं दी थी।
पुलिस के अनुसार सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) राजेश चौपदार टोंक जिले के देवली का निवासी था। वह पहले झालावाड़ जिले में तैनात था। हाल ही में उसका तबादला बूंदी में हुआ था। चौपदार के खिलाफ हाल ही बूंदी महिला थाने में उसके परिवार की एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।
दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद राजेश की पत्नी ने शिकायतकर्ता परिवार की महिला के खिलाफ पति को ब्लेकमैल और परेशान करने का केस दर्ज करावा दिया था। दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद से राजेश तनाव में था। सोमवार देर शाम उसने पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास पर जहर खा लिया।गभीर हालत में परिजनों ने राजेश को परिजनों ने इलाज के लिए कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।