रिटायर फौजी पर धर्म परिवर्तन का दबाव

रिटायर्ड सैनिक ने पत्नी सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर धर्म परिवर्तन करवाने का दबाव बनाने का आरोप लगा

Update: 2024-03-06 08:52 GMT

अजमेर: अजमेर में धर्म परिवर्तन करने से मना करने पर मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। रिटायर्ड सैनिक ने पत्नी सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर धर्म परिवर्तन करवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आम का बेरा माखूपुरा अजमेर निवासी नरपत सिंह चौहान पुत्र विजय सिंह रावत (55) ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह भूतपूर्व सैनिक है। 2003 में उसका नाता विवाह नोहरा परबतपुरा निवासी सुनीता से हुआ था। वह पहले ब्यावर में रहता था। वहां का मकान बेचकर 200 गज का प्लॉट खरीदा और मकान बनवा लिया। इसके बाद एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने लग गया।

3 मार्च की शाम को साला नरेन्द्र सिंह व मनीष, साडू सुरेन्द्र सिंह व युवराज सिंह आए और मारपीट करने लगे। उन्होंने कहा कि तुम धर्म परिवर्तन कर लो, वरना घर से निकल जाओ। मना करने पर घसीटा और बाहर पटक दिया। कहने लगे कि ये मकान सुनीता का है और धमकी दी कि अगर धर्म परिवर्तन नहीं किया तो जान से मार देंगे। जेब में रखे 5 हजार रुपए भी निकाल लिए और घर में घुसने नहीं दे रहे।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि 10 दिन पहले सुनीता को बिना उसकी सहमति ले जाकर परिवार नियोजन (नसबंदी) का ऑपरेशन करा दिया। इसके लिए हॉस्पिटल भी दोषी है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।

Tags:    

Similar News