समदड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 10 अवेध पिस्टल व् आठ कारतूस किया बरामद, छह लोगो को किया गिरफ्तार
सिटी क्राइम न्यूज़: राजस्थान के बाडमेर जिले के समदड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने व्यापारी के घर में दिनदहाड़े लूट के गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर समदड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले छह अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 अवैध देशी पिस्टल और आठ कारतूस बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चेलाराम सरगरा (23), रफीक खान (21), सुरेश पटेल उर्फ मुन्ना (20) , दशरथ मेघवाल (25) निवासी करमा वास, दीपाराम पटेल (22) एवं नरेंद्र सिंह राजपूत (19) के रूप में की गयी है।
उन्होंने बताया कि आरोपी टैक्सी चालक, मजदूर, छात्र व प्राइवेट नौकरी करने वाले हैं। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस हथियारों की खरीद-फरोख्त एवं सहयोगियों के संबंध में हर एंगल से पूछताछ कर रही है।