खेत में काम के दौरान सांप के डसने से पंचायत समिति सदस्य की मौत

Update: 2023-07-02 16:13 GMT
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डस लिया। सांप उसके हाथ पर लिपट गया। परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला पंचायत समिति सदस्य भी थी। घटना बांसवाड़ा के जुनी पाटन गांव की है। परिवार वालों ने उसे अस्पताल न ले जाकर झाड़-फूक करवाई। इसके चलते उसकी हालत और बिगड़ती चली गई। देर रात जब हालत ज्यादा खराब हुई तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कमल का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक के चचेरे भाई सुरेश कंजर ने बताया कि कमल तीन चार महीने से बेरोजगार और बीमार था। इलाज कराकर उसको जैसे-तैसे ठीक किया जा रहा था।
इस बीच उसके पैर पर सांप ने काट लिया। उसने बताया कि उसने अपने स्तर पर झाड़-फूंक करवाई। 28 साल की कोकिला पत्नी रतन सिंह निवासी जुनी पाटन अपने खेत में घास काट रही थी। अचानक उसके दाहिने हाथ के अंगूठे पर सांप ने डस लिया। जैसे ही हाथ उसने ऊपर खींचा तो सांप हाथ पर लिपट गया। गंभीर घायल कोकिला को परिजन निजी वाहन से लेकर जिला हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टर हरीश चरपोटा ने जांच कर आईसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान आधे घंटे महिला ने दम तोड़ दिया। महिला बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के पाटन ग्राम पंचायत क्षेत्र में रहती थी। वह पंचायत समिति सदस्य भी थी। उसके दो छोटे बच्चे भी है। पति खेती करता है।
Tags:    

Similar News