ITI Jalore में विभिन्न व्यवसायों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

Update: 2025-06-02 13:10 GMT
Jalore जालोर । जिला मुख्यालय पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जालोर में प्रवेश सत्र 2025-26 में राष्ट्रीय व्यापक परिषद एनसीवीटी योजनान्तर्गत विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए केन्द्रत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की गई है जिसके तहत अभ्यर्थी 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जालोर के संस्थान प्रभारी उम्मेदसिंह चौहान ने बताया कि आईटीआई जालोर में व्यवसाय जैसे- कोपा, वायरमैन, फिटर, मैकेनिक डीजल, कम्प्यूटर हार्ड वेयर, सोलर इलेक्ट्रीशियन एवं माइनिंग ऑपरेटर में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। अभ्यर्थी 10 जुलाई, 2025 को रात्रि 11.59 बजे तक ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वायरमैन व्यवसाय के लिए 8वीं उत्तीर्ण तथा अन्य व्यवसायों के लिए 8वीं उत्तीर्ण योग्यता रखी गई है।
उन्होंने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जालोर में युवाआें को विभिन्न क्षेत्रों/ व्यवसायों में रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्थान में प्रचलित व्यवसाय कम्प्यूटर हार्डवेयर, सोलर इलेक्ट्रीशियन फिटर, मैकेनिक डीजल, वायरमैन, कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट इत्यादि है। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जालोर में सम्पर्क करें।
Tags:    

Similar News