वृद्ध ने पेड़ से लटक कर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला

Update: 2023-03-29 11:24 GMT

कोटा न्यूज: कोटा में एक बुजुर्ग पिता ने घर से आधा किमी दूर जाकर खुदकुशी कर ली. उसने पेड़ से फंदा लगा लिया। अधेड़ के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें बीमारी के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी है। सुसाइड नोट में रामकिशन ने लिखा है कि 'बीमारी से परेशान हूं, अपने बच्चों को परेशान नहीं करना चाहता। इसलिए मैं फांसी लगा रहा हूं'। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। मामला कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के नांता क्षेत्र का है।

रामकिशन सैनी (55) मेडिकल की दुकान पर काम करता था। सोमवार की रात बिना बताए घर से निकला था। आज सुबह उसका शव घर से आधा किलोमीटर दूर नहर के पास एक पेड़ पर लटका मिला। पेड़ पर शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा और एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रामकिशन सैनी के दो बेटे हैं। दोनों शादीशुदा हैं। जो परिवार के साथ रहते हैं।

जानकारी के अनुसार रामकिशन के घुटनों में 4-5 साल से दर्द था। इस वजह से उठने, बैठने और खाना खाने में दिक्कत होती थी। उनका इलाज भी चल रहा था। रामकिशन के छोटे बेटे रंजीत ने बताया- नवरात्र चल रहा है। सोमवार की शाम परिवार के सभी सदस्यों ने पूजा अर्चना कर भोजन किया। फिर सो गया। सुबह पड़ोसी ने पिता का शव पेड़ पर लटके होने की जानकारी दी। घटना के दिन बड़ा भाई अपनी ससुराल गया हुआ था।

Tags:    

Similar News