कोटा। कोटा जिले की खातौली थाना पुलिस ने नाबालिग से रेप के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ललित और विकास दोनों पीड़िता के गांव के रहने वाले है। आरोपी नाबालिग को अकेली देख घर में घुसे। वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। खातौली थाना SHO रामस्वरूप राठौर ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच इटावा डीएसपी कर रहे है। घटना 1 सितंबर शुक्रवार दोपहर की है। 17 साल की पीड़िता घर पर अकेली थी। परिजन मजदूरी के काम से बाहर गए हुए थे।पीड़िता को अकेली देखकर पड़ोसी युवक घर में घुस गया। फिर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। युवक ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवक का एक दोस्त भी वहां आ गया। उसने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। फिर दोनों युवक फरार हो गए। परिजनों के घर लौटने पर पीड़िता ने सारी बात बताई थी। जिसके पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दी। जानकारी में आया कि एक आरोपी से पीड़िता की दोस्ती थी।