MPS पब्लिक स्कूल छापरी में मनाया गया नवरात्रि महोत्सव और दशहरा पर्व

Update: 2024-10-10 16:16 GMT
Bhilwara भीलवाडा। महेश प्रगति संस्थान द्वारा संचालित एमपीएस पब्लिक स्कूल, छापरी में गुरूवार को दशहरा पर्व एवं नवरात्रि महोत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के मुख्य संरक्षक ट्रस्टी लादूराम बांगड़, श्रीगोपाल राठी, अध्यक्ष केजी तोषनीवाल, मंत्री सुशील मरोटिया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय में आयोजित महोत्सव में सभी बच्चे रंग बिरंगी पारंपरिक गरबा पोशाको में आये। नवरात्रि के उपलक्ष्य में डांडिया नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे सभी बच्चों ने भाग लिया। नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर देवी दुर्गा के नौ रूपों का वर्णन किया, जिसमें विद्यालय की छात्राए माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों में तैयार होकर आई। बच्चों ने विभिन्न गुजराती, बंगाली गानों पर गरबा नृत्य किया। साथ ही बच्चों ने कालबेलिया नृत्य, गरबा, महिषासुर वध, छात्रों एवं छात्राओं ने ग्रुप डांस आदि पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत संगीतमय रामायण रही, जिसमें बच्चों ने संपूर्ण रामायण का मंचन कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की जूनियर विंग लिटिल सीड्स के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने भी नवरात्रि महोत्सव का जमकर लुफ्त उठाया तथा डांडिया खेलकर खूब मस्ती की। विद्यालय की प्राचार्या रेखा लोहिया ने सभी को नवरात्रि पर्व एवं दशहरा की शुभकामनाएँ दी और बताया कि बुराई की हमेशा हार होती है। हम सभी को अच्छाई के रास्ते पर चलना चाहिए।
14 फीट लम्बे रावण के पुतले का किया दहन
मंत्री सुशील मरोटिया ने बताया की नन्हे मुन्हे बच्चे भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, रावण, हनुमान, लक्ष्मी, दुर्गा, पार्वती आदि की के रूप में तैयार होकर आये। कार्यक्रम के अंत में बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में रावण के पुतले का दहन किया गया। विद्यालय मैदान में रावण के लगभग 14 फीट लम्बे पुतले का दहन भगवान राम बने छात्र ने तीर चलाकर किया। सभी बच्चों ने रावण दहन में कागज पर लिखकर अपनी अपनी एक बुराई को जलाया।
कार्यक्रम में ये उपस्थित रहे
कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरु लाल काबरा, कोषाध्यक्ष कँवर लाल पोरवाल, संरक्षक उपाध्यक्ष अशोक बाहेती, सदस्य फतह लाल जैथलिया, कैलाश काबरा, हरिनारायण मोदानी, सत्यनारायण मंत्री, अरविन्द चेचाणी, रामकिशन सोनी, प्रकाश नुवाल, संजय लढ़ा, राकेश बाहेती सहित कई समाजजन एवं छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News

-->