Bhilwara।  लायंस क्लब भीलवाड़ा के तत्वाधान में नितिन स्पीनर्स के दिनेश नोलखा व नितिन नोलखा के सहयोग से एवं क्लब के रीजन चेयरमैन लायन राकेश पगारिया, लायन दिलीप तोषनीवाल पीडीजी एवं श्यामसुन्दर समदानी की उपस्थिति में नितिन स्पीनर्स के पूर्व चेयरमेन स्व. आरएल नौलखा की प्रथम पुण्यतिथि पर नितिन स्पीनर्स में सघन पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 1500 पौधे व ट्री गार्ड लगाये जिसमें औषधिय, फलदार, छायादार एवं डेकोरेटिव पौधे लगाए। हरितक्रांति के उद्वेश्य से कराये इस पुनित कार्य के लिए लायंस क्लब द्वारा दिनेश
नोलखा
व नितिन नोलखा को उनके पिताजी स्व. आरएल नौलखा की हाथ से बनायी सुन्दर पेन्टिंग भेंट की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते दिनेश नोलखा ने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में सुधीर राठी, एलबी रांका, जेपीअग्रवाल, भूपेश सामर, जेके बागडोदिया, विनोद जैन, पवन खेमका, सुरेन्द्र जैन, एसएल लढ़ा, ओपी काबरा, राजकुमार त्रिवेदी, आदि उपस्थित थे।
Tags: