नगर निगम 1 लाख घरों पर लगवाएगा तिरंगा

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-08-10 12:25 GMT
जयपुर, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज जयपुर नगर निगम ग्रेटर की ओर से तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। नगर मुख्यालय से अमर जवान ज्योति तक शुरू हुई रैली में विभिन्न स्थानों पर ड्रोन से पुष्पवर्षा की गई। इस मौके पर नगर निगम ग्रेटर मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि निगम की ओर से जयपुर में एक लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा।
मेयर, अधिकारी और नगर निगम के कर्मचारी भी स्कूली बच्चों के साथ हाथ में तिरंगा लिए भारत माता के नारे लगाते नजर आए। रैली टोंक रोड निगम मुख्यालय से शुरू होकर विधानसभा होते हुए अमर जवान ज्योति तक पहुंची। रैली में विभिन्न वार्डों के पार्षद भी मौजूद रहे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीत बजाते हुए बैंड बजाया।

Similar News