मंत्री के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप, मंत्री का बयान, कहा-मैं पीड़िता के साथ हूं

मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जलदाय मंत्री इस्तीफा भी दे सकते हैं।

Update: 2022-05-09 08:49 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। जिसके बाद महेश जोशी और उनके बेटे आरोपों की जद में आ गए हैं। कहा जा रहा है कि मामले से चिंतित जलदाय मंत्री ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने का समय मांगा है। वहीं मीडिया से बात करते हुए जोशी ने कहा कि मैं न्याय के साथ हूं। मैं पीड़ित के साथ हूं। जो भी सच होगा, वो सामने आ जाएगा।दूसरी ओर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जलदाय मंत्री इस्तीफा भी दे सकते हैं। जोशी के समय मांगने पर सीएम गहलोत ने महेश जोशी को दोपहर का समय दिया है।

महेश जोशी लंबे इंतजार के बाद मंत्री बने हैं और मुख्यमंत्री गहलोत के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में प्रभाव से जांच प्रभावित ना हो और विपक्ष को मुद्दा बनाने का मौका ना मिले, इसलिए महेश जोशी की ओर से कोई बड़ा कदम उठाने की संभावना है।
Tags:    

Similar News

-->