निजी टूरिस्ट बस में लगी भीषण आग, पूरी तरह जलकर खाक

राजसमंद में शनिवार को निजी टूरिस्ट बस में भीषण आग लग गई। हादसे में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि बस की खिड़की और दरवाजे से सवारियों को बाहर निकाल लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Update: 2022-05-28 08:46 GMT

राजसमंद में शनिवार को निजी टूरिस्ट बस में भीषण आग लग गई। हादसे में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि बस की खिड़की और दरवाजे से सवारियों को बाहर निकाल लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

बस अहमदाबाद से जयपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एनएच आठ पर केलवा पुराना अस्पताल के पास पिछले टायर में आग लग गई। यात्रियों ने आग की सूचना चालक को दी। जिसके बाद आनन-फानन में सवारियों को बस से उतारा गया। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस का चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।
आग इतनी तेजी से बढ़ी कि लोग बस में रखा सामान तक नहीं निकाल पाए। जिससे बस के साथ यात्रियों का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर एक घंटे में काबू पाया, तब तक बस धमाकों के साथ जलती रही।

Tags:    

Similar News