माहेश्वरी महिला मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बांगड़ का किया स्वागत

Update: 2024-05-12 14:21 GMT
भीलवाड़ा: अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ रविवार को एक दिवसिय दौरे पर भीलवाड़ा पंहुची। इस दौरान संगम यूनिवर्सिटी के सभागार में अध्यक्ष बांगड का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की प्रथम कड़ी भगवान महेश के दीप प्रज्वलन एवं महेश वंदना सरिता काबरा द्वारा मधुर वाणी में गाकर प्रारंभ की गई। इससे पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत राम आएंगे गीत सुमन सोनी के द्वारा गाकर की गई। पश्चिमांचल, प्रदेश, जिला, नगर, सभी तहसील, एवं क्षेत्रीय महिला संगठन नगर सभा भीलवाड़ा द्वारा एक के बाद एक क्रम से मंजू बांगड़, ममता मोदानी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा के द्वारा चार बच्चों की शिक्षा, बुक बैंक, नारी सशक्तिकरण, हाट बाजार मेडिकल बैंक, लुप्त होती सनातन संस्कृति के 16 संस्कारों की पाठशाला आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही टॉक शो करवाना, साइबर सुरक्षा, नुक्कड़ नाटक का आयोजन, संचार सिद्ध के टिप्स ऐसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष प्रीति लोहिया द्वारा गो कास्ट मशीन, मेडिकल कार्ड, जरूरतमंद महिलाओं को साइबर सुरक्षा आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। नगर अध्यक्ष सुमन सोनी द्वारा सभी क्षत्रिय संगठनों को को एक साथ करके वर्षभर मे विभिन्न कार्यक्रम व सेमिनार आयोजित हुए पर प्रकाश डाला।
पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा द्वारा सकल समाज माहेश्वरी परिवार के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी अपने उद्बोधन में सभी को एक परिवार के रूप में बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ ने अपने उद्बोधन में समाज को सशक्त बनाने में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होने समाज को सशक्त बनाने में महिलाओं की साझेदारी, महिला मंडल के कार्य के तरीके, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में समाज की भागीदारी, नई पीढ़ी को समाज, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़ाने, जोड़े रखने सहित अन्य विषयों पर अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर जिला सचिव भारती बाहेती, नगर सचिव सोनल माहेश्वरी द्वारा प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे मनोरमा कालिया, सरस्वती रादड, विनीता डाड, संध्या आगीवाल, कृष्ण समदानी, निशा काकाणी, लीला आगाल, गीता काबरा, जतन हिंगड,़ चंदा नामधर, विनिता तोषणीवाल, मंजू मूंदड़ा, प्रेमलता जागेटिया, मधु काबरा, अंकिता राठी, सीमा बिड़ला, स्नेहलता तोषनीवाल, स्नेहलता तोषनीवाल सहित सभी संगठन के अध्यक्ष सचिव उपस्थित रहे। मंच संचालन चेतना जागेटिया द्वारा किया गया। आभार प्रदेश सचिव डॉक्टर सुशीला असावा दिया गया।
Tags:    

Similar News