Madhopur माधोपुर: बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, सम्पर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं सहित आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र के वीसी कक्ष में आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों से ई-गिरदावरी की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए मलारना डूंगर, तलावड़ा, सवाई माधोपुर एवं बौंली में ई-गिरदावरी कार्यो मे तेजी लाने के निर्देश संबंधित उपखण्ड अधिकारी को प्रदान किए। साथ ही उन्होंने पटवारियों के साथ बैठक आयोजित कर निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी एवं महाविद्यालय के प्रिसिंपल को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए स्कूटी वितरण योजना के तहत स्कूटियों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत उद्यानिकी, बनास परियोजना एवं नरेगा के तहत पूर्ण हो चुके कार्यो की जियो टैगिंग करवाकर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारी को दिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए बजट घोषणा की अनुपालना में भूमि चिन्हिकरण, भूमि आवंटन, डीपीआर तैयार करने एवं प्रस्ताव भेजने संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए सभी को धरातल पर उतारने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा अनुसार जिले में निर्मार्णाधीन विभिन्न सड़को का चिन्हिकरण कर शहर की सड़कों के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं को पूर्ण कर आमजन को राहत प्रदान करें।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाईयों में प्राप्त होने वाले प्रकरणों को यथासंभव मौके पर ही निस्तारण किया जाए। उन्होंने आगामी जिला स्तरीय जनसुनवाई से पूर्व सभी परिवादों को दो दिन के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए ताकि जो प्रकरण विगत जनसुनवाई में प्राप्त हो वहीं प्रकरण दुबारा जनसुनवाई में न आए।
जिला कलक्टर ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल (सीएम हैल्पलाईन-181) की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के साथ ही जिले में लोकायुक्त, मुख्यमंत्री कार्यालय, सतर्कता समिति के बकाया सभी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करवाकर जवाब भिजवाये जाने के निर्देश दिए। विधानसभा सत्र में सभी विभाग अपने विभाग के प्रश्नों का प्रत्युत्तर समय पर भिजवाए। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को 30 दिवस के भीतर निस्तारण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, उप वन संरक्षक रामानंद भाकर, एसडीएम अनूप सिंह, सहायक कलक्टर रूबी अंसार, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग हरिराम मीना, पीएमओं डॉ. तेजराम मीना, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीना, एलडीएम परेशनाथ बनर्जी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।