Lion Rakesh Pagaria को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अप्रिशिएसन सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित

Update: 2024-12-14 14:16 GMT
Bhilwara। भीलवाड़ा लायंस क्लब भीलवाड़ा के सदस्य रीजन चेयरमैन लायन राकेश पगारिया को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष फ्रेबिसियो ओलिवेयरा एवं अमरीलीस ओलिवेयरा द्वारा उदयपुर में आयोजित भव्य समारोह मे उत्कृष्ट सेवा कार्यो एवं प्रांतीय कार्यक्रमों के लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए अप्रिशिएसन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रांतपाल लायन श्यामसुंदर मंत्री ने बताया कि लायन पगारिया ने अपने रीजन में प्रांत 3233 ई 2 मे सेवा कार्यों के अंदर पिछले पांच माह में से चार बार सर्वाधिक सेवा कार्य कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिसके लिए लायन पगारिया को पूर्व में प्रांतीय हीरो अवार्ड से भी नवाजा गया है।
पीडीजी लायन दिलीप कुमार तोषनीवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रांत 3233 ई 2 में प्रथम बार उदयपुर आगमन पर प्रांत के सभी सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए हर्षोल्लाह से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में वीडिजी लायन निशांत जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय निदेशक एवं कई राजस्थान एवं एमपी के लॉयंस विभूतियों ने भाग लिया।
Tags:    

Similar News