फैक्ट्री में अचानक केर बॉयलर फटी, दीवार का एक हिस्सा गिरा, दो घायल

Update: 2023-04-20 10:58 GMT
फैक्ट्री में अचानक केर बॉयलर फटी, दीवार का एक हिस्सा गिरा, दो घायल
  • whatsapp icon
पाली। पाली के मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार दोपहर अचानक केर बॉयलर फट गया। दीवार का एक हिस्सा भी गिर गया। कपड़े के शेड बिखर गए और लोहे की चादरें टूट गईं। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज आसपास की फैक्ट्रियों तक सुनाई दी। लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। वहीं, फैक्ट्री में काम कर रहे दो मजदूर घायल हो गए। हादसा मंडिया रोड स्थित जिला उद्योग केंद्र के पास स्थित पीएम प्रक्रिया (महिंद्रा डाइंग एंड प्रिंटिंग वर्क्स एफ-210) में हुआ। राजसमंद जिले के कुआथल (देवगढ़) निवासी बाबूलाल पुत्र लडूराम 29 और पुष्कर (अजमेर) निवासी मुकेश पुत्र मदनलाल मेघवाल 18 केर बॉयलर में काम कर रहे थे। अचानक केर बॉयलर धमाके के साथ फट गया। हादसे में दोनों मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बांगर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे में दो-तीन अन्य मजदूर भी घायल हो गए।
Tags:    

Similar News