जोधपुर: स्वीफ्ट कार सवार दो चोरो ने सुनार से 70 लाख की लूट करके हुए फरार

Update: 2022-04-11 09:51 GMT

राजस्थान क्राइम न्यूज़: कमिश्नरेट के जिला पश्चिम में धवा के पास में रविवार रात को अंधेरा होने के साथ एक सुनार से सत्तर लाख की लूट हो गई। उससे 12 सौ ग्राम सोना और 17 किलो चांदी के जेवरात लूट लिए गए। लुटेरों का फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस एक स्वीफ्ट कार की तलाश में लगी है। सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस की टीमों को लगाया गया है। सोने की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये है जबकि चांदी अनुमानित तौर पर 11 लाख से ज्यादा की है।

झंवर थानाधिकारी मनोज कुमार परिहार ने बताया कि धवा का रहने वाला बाबूलाल सोनी हमेशा की तरफ अपनी सुनारी की दुकान मंगल कर घर की तरफ लौट रहा था। उसकी सुनारी की दुकान धवा बाजार में आई है। रविवार देर शाम यानी अंधेरा होने के साथ वह धवा बाजार से अपनी दुकान से निकला था। घर पहुंचने से महज 2 सौ मीटर की दूरी पर पीछे से आई एक स्वीफ्ट कार ने उसकी स्कूटी के आगे लाकर रोका और गिराया। बाद में बाबूलाल सोनी के पास रखा जेवरात भरा बैग लूट कर कार में सवार दो व्यक्ति लूट कर ले गए। बैग में 12 सौ ग्राम सोने के जेवरों के साथ 17 किलो चांदी के जेवर भी थे। साथ ही नगदी भी थी। ज्वैलर बाबूलाल सोनी ने पुलिस को जानकारी दी कि कार स्वीफ्ट डिजाइर थी। उसमें दो लोग सवार थे। दोनों नीचे उतरे और बैग छीन कर भाग गए। हालांकि उसने विरोध भी जताया था।

थानाधिकारी मनोज परिहार के अनुसार बदमाशों ने पूर्व नियोजित प्लान के तहत वारदात को अंजाम दिया ऐसा संंदेह है। पहले से रैकी भी का संदेह है। फिलहाल कार की तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News

-->