Jodhpur: संसदीय कार्य मंत्री ने सोमवार को सर्किट हाउस में की जनसुनवाई

Update: 2025-03-17 12:20 GMT
Jodhpur जोधपुर । संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने सोमवार को जोधपुर सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
श्री पटेल ने कहा है कि यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा जन आकांक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के चहुँमुखी विकास को समर्पित वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए बजट प्रस्तुत किया गया है। बजट घोषणाओं का तय समयावधि में धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रदेश का सड़क तंत्र होगा मजबूत
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा अल्प अवधि में प्रदेश के सड़क तंत्र को मजबूती प्रदान करने की दिशा में 9 हजार 600 किमी से अधिक नवीन सड़कों का निर्माण एवं 13 हजार किमी से अधिक सड़कों का उन्नयन किया गया। उन्होंने कहा आगामी वर्ष में सड़क तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 7 हजार 690 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ‘MAA कोष’
श्री पटेल ने कहा मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अन्तर्गत लगभग 35 लाख प्रदेशवासियों को चिकित्सा लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा आगामी वर्ष में आमजन को निःशुल्क जाँच एवं दवा के लिए 3 हजार 500 करोड़ रुपये का ‘MAA कोष’ गठन किया जाएगा। जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।
20 लाख घरों में होंगे पेयजल कनेक्शन
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा आगामी वर्ष में 20 लाख घरों में पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा के लिए 425 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के कार्य करवाए जाएंगे।
परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि जनता तथा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के प्रति अधिकारी गंभीरता बरतें तथा जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए सुशासन से परिपूर्ण राज-काज का आदर्श प्रस्तुत करें। इसके लिए विभागीय स्तर पर जन समस्याओं के निस्तारण के लिए पहल करें ताकि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण शीघ्रातिशीघ्र हो सके और इसके लिए उन्हें अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े।
श्री पटेल ने कहा कि बुनियादी लोक सेवाओं की नियमित एवं निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना विभागीय अधिकारियों का सर्वोपरि दायित्व है,जिसे संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करना चाहिए ताकि सुशासन के संकल्प को साकार किया जा सके।
उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए उनके संतोषपूर्ण एवं त्वरित समाधान के लिए व्यापक दिशा-निर्देश प्रदान किए। जनसुनवाई में पंचायतीराज,राजस्व, डिस्कॉम,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जोधपुर विकास प्राधिकरण एवं जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवादों पर सुनवाई कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान केरू प्रधान श्रीमती अनुश्री पूनिया, मोगड़ा सरपंच श्री वागाराम,सांगरिया सरपंच श्री तेजाराम, पूर्व प्रधान श्रीमती भगवती सांखला,पूर्व प्रधान प्रेम सिंह, पं.स. सदस्य दिनेश पटेल, श्री पप्पू सिंह भांडू, श्रीमती जोगी देवी, श्री छोटू सिंह राठौड़,श्री खिंवराज जांगिड़, श्री फतेह सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News