Jalore जालोर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में कुल 63 रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए 15 से 19 सितम्बर तक आयोजित होने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेशों तक स्थगित किए गए है।
जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल ने बताया कि रसद विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में कुल 63 रिक्त एवं उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए 30 जून को विज्ञप्ति जारी कर निर्धारित अंतिम तिथि 1 अगस्त, 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन पत्रों के संबंध में 15 से 19 सितम्बर तक तहसीलवार आयोजित होने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार को अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया है।