Jalore: दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

Update: 2025-08-13 12:59 GMT
Jalore जालोर । राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद्, जयपुर के निर्देशानुसार बुधवार को अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा जालोर के कार्यालय परिसर में समावेशी शिक्षा अन्तर्गत विशेष आवश्यकता वाले चिन्हित दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकतानुसार अंग-उपकरण शिविर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं समग्र शिक्षा की पदेन जिला परियोजना समन्वयक श्रीमती गंगा कलावंत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती गंगा कलावंत ने दिव्यांग बालक-बालिकाओं एवं उनके साथ आए अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्राएं जो दिव्यांगता अधिनियम 2016 में निर्धारित 21 श्रेणियों में आते हैं तथा जो कक्षा 1 से 12 तक में अध्ययनरत हैं, ऐसे दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार अंग-उपकरण के साथ-साथ दिव्यांग पेंशन, निःशुल्क बस पास सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लि प्रेरित करें।
अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक मनोहरलाल गोदारा ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यरत विशेष शिक्षा से संबंधित संदर्भ व्यक्तियों को दिव्यांग छात्र-छात्राओं को आवश्यक सम्बलन प्रदान करते हुए विभिन्न राजकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक मनोहलाल गोदारा, सहायक परियोजना समन्वयक ईश्वरसिंह, कार्यक्रम अधिकारी (विशेष शिक्षा) मदनलाल गहलोत एवं एलिम्को टीमफरीदाबाद (उ.प्र.) से आये अंग-उपकरण विषेशज्ञों की देख-रेख में पात्र बालक-बालिकाओं को ट्राई साईकिल, व्हील चेयर, चेयर रोलेटर, कैलिपर्स, एएफओ, केएफओ इत्यादि अंग उपकरणों का वितरण कर लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर विशेष शिक्षक विकास अरोड़ा, मुन्नीराम शर्मा, घनश्याम सैन, कृष्ण कुमार शर्मा, पियुश दवे, प्रवीण कुमार, जितेन्द्रपाल रेड्डी, श्याम सुन्दर पंचाल, कमलेश कुमार सहित स्थानीय कार्यालय के कार्मिक, दिव्यांग बालक-बालिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News