Jalore: कलेक्टर राईजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के एमओयू के संबंध में बैठक सम्पन्न
Jalore जालोर । जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में बुधवार को सायंकाल कलेक्ट्रेट सभागार में राईजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के दौरान सम्पादित एमओयू के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने राईजिंग राजस्थान इन्वेस्टमें समिट के एमओयू से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप एमओयू के क्रियान्वयन के लिए निवेशकों से लगातार सम्पर्क कर भूमि आवंटन, भूमि रूपान्तरण व एनओसी से संबंधित प्रकरणों इत्यादि का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के साथ ही निवेशकों को प्रोजेक्ट क्रियान्वयन में आने वाली कठिनाईयों का समुचित समाधान सुनिश्चित करें।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक संग्रामराम देवासी ने बताया कि जिले में अब तक 39 निवेशकों द्वारा 2812.86 करोड़ का निवेश किया जा चुका है एवं 31 निवेशकों द्वारा 8275.13 की परियोजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है।
इस अवसर पर विद्युत विभाग के आर.के.मिश्रा, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक भंवरलाल परमार, सीएमएचओ डॉ. भेराराम जाणी, नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर, आरसेटी के राधेश्याम, पॉलिटेक्निल कॉेलेज के प्राचार्य नरपत कुमार जीनगर, कृषि उपज मण्डी के सचिव कल्याणसिंह भाटी, राशी डंगायव, बलदेव सिंह, वेलाराम चौधरी व अशोक कुमार माली उपस्थित रहे।